विश्व के सबसे ऊँचे मौसम केंद्र की स्थापना किस पर्वत पर की गयी है?

उत्तर – माउंट एवेरेस्ट

नेशनल जियोग्राफिक सोसाइटी नामक अमेरिकी गैर-लाभकारी व शैक्षणिक संस्थान ने माउंट एवेरेस्ट पर विश्व के सबसे ऊँचे मौसम केंद्र स्थापित करने की घोषणा की है। यह मौसम केंद्र नेशनल जियोग्राफिक तथा रोलेक्स की “Perpetual Planet Extreme Expedition to Everest” पहल का हिस्सा है।

मुख्य बिंदु

विश्व के दो सबसे ऊँचे मौसम केन्द्रों की स्थापना बालकनी एरिया (8,430 मीटर) तथा साउथ कोल (7,945 मीटर) की ऊंचाई पर स्थित है, यह केंद्र तेज़ हवाओं तथा अत्याधिक ठंडे मौसम में भी कार्य कर सकते हैं।  इसके अलावा तीन अन्य मौसम केंद्र माउंट एवेरस्ट के कैंप II (6,464 मीटर), एवेरेस्ट बेस कैंप (5,315 मीटर) तथा फोर्त्से (3,810 मीटर) में स्थापित किये गये हैं। बालकनी एरिया मौसम स्टेशन विश्व का ऐसा पहला मौसम केंद्र है जिसे 8000 मीटर से अधिक की ऊंचाई पर स्थापित किया गया है।

इन मौसम केन्द्रों का विशेष लाभ शोधकर्ताओं, पर्वतारोहियों तथा अन्य लोगों को मिलेगा। प्रत्येक मौसम स्टेशन तापमान, सापेक्ष आर्द्रता, वायुदाब, पवन की गति तथा पवन की दिशा इत्यादि के बारे में डाटा रिकॉर्ड करेगा। इससे वैज्ञानिक जेट स्ट्रीम को समझने में भी सहायता मिलेगी। इन मौसम केन्द्रों की सहायता से वैज्ञानिकों को हिमालय पर पड़ने वाले  जलवायु परिवर्तन के प्रभाव का पता भी चल सकेगा।

Originally written on June 17, 2019 and last modified on June 17, 2019.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *