विज्ञान यात्रा क्या है?

विज्ञान यात्रा क्या है?

विज्ञान यात्रा, वैज्ञानिक मानसिकता को  बढ़ावा देने के लिए एक प्रचार गतिविधि है। इसे भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव के एक भाग के रूप में किया जा रहा है।

विज्ञान यात्रा

विज्ञान यात्रा भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव के छठे संस्करण की एक प्रचार गतिविधि है। इस महोत्सव का आयोजन विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा किया जाता है।

इस अभियान के तहत कई वैन मोबाइल विज्ञान प्रदर्शनियों के रूप में काम करती हैं, हाल ही में इन वैन्स को विभिन्न शहरों से हरी झंडी दिखाई गई। यह सभी स्थानीय स्कूलों और विश्वविद्यालयों को कवर करेंगी। यह विज्ञान की संस्कृति को जन-जन तक ले जाने में भी मदद करती हैं।

भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (India International Science Festival)

यह विज्ञान और प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने के लिए एक उत्सव है। यह बताता है कि विज्ञान किस तरह से कम समय में भारत को विकास की ओर ले जा सकता है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने विज्ञान भारती के साथ मिलकर उत्सुकता को प्रेरित करने और सीखने को और अधिक फायदेमंद बनाने के लिए एक अनूठा मंच बनाया है।

थीम: आत्मनिर्भर भारत और वैश्विक कल्याण के लिए विज्ञान

IISF के उद्देश्य

  • युवा वैज्ञानिकों को समाज के ज्वलंत मुद्दों के समाधान खोजने के लिए प्रेरित करना
  • लोगों को विज्ञान के साथ जोड़ना
  • विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित द्वारा लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए समाधान प्रस्तुत करना

महत्व

किसी भी देश में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के महत्व को व्यक्त करने के लिए विज्ञान उत्सव और प्रचार कार्यक्रम महत्वपूर्ण हैं। यह आविष्कारकों, वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं को नागरिकों और छात्रों के साथ निकटता से बातचीत करने का मौका प्रदान करता है।

Originally written on December 15, 2020 and last modified on December 15, 2020.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *