विज़िबल इन्फ्रारेड इमेजिंग रेडिओमीटर सूट (VIIRS) अलर्ट क्या है?

विज़िबल इन्फ्रारेड इमेजिंग रेडिओमीटर सूट (VIIRS) अलर्ट क्या है?

ग्लोबल फ़ॉरेस्ट वॉच (Global Forest Watch) ने हाल ही में बताया कि भारत ने 1 अप्रैल, 2021 और 14 अप्रैल, 2021 के बीच 82,170 वन अग्नि अलर्ट (forest fire alerts) दर्ज किए। यह 2020 में इसी अवधि के दौरान रिपोर्ट की गई संख्या से लगभग दोगुना है। यह विज़िबल इन्फ्रारेड इमेजिंग रेडिओमीटर सूट (VIIRS) से प्राप्त डाटा पर आधारित थे।

VIIRS क्या है?

VIIRS एक मौसम निगरानी उपकरण है जो पृथ्वी की परिक्रमा करने वाले उपग्रहों में रखा जाता है। यह मूल रूप से एक सेंसर है, जिसे रेथियॉन (Raytheon) कंपनी द्वारा डिजाइन और निर्मित किया गया है। यह वायुमंडल, भूमि, क्रायोस्फीयर और महासागरों के चित्र और रेडियोमेट्रिक माप एकत्र करता है। यह डाटा विद्युत चुम्बकीय स्पेक्ट्रम के दृश्य और इन्फ्रारेड बैंड में एकत्र किया जाता है।

VIIRS को Suomi National Polar orbiting Partnership (Suomi NPP) और NOAA-20 मौसम उपग्रहों में रखा गया है।

उद्देश्य

VIIRS का उपयोग मुख्य रूप से सतह वनस्पति में परिवर्तन और गुणों की निगरानी और जांच करने के लिए किया जाता है। MODIS, VIIRS और AVHRR का संयोजन पृथ्वी की सतह पर जलवायु परिवर्तन के प्रभावों का आकलन करने में मदद करता है।

MODIS का अर्थ Moderate Resolution Imaging Spectroradiometer है। AVHRR का अर्थ Advanced Very High-Resolution Radiometer है।

उपयोग

MODIS, AVHRR और VIIRS के संयुक्त डाटा से, डाटा के दो सेट उत्पन्न होते हैं। वे इस प्रकार हैं:

  • डाटा का एक सेट नेशनल पोलर ऑर्बिटिंग पार्टनरशिप (NOAA) द्वारा निर्मित किया जाता है।यह राष्ट्रीय मौसम सेवाओं द्वारा उपयोग किए जाने वाला डाटा प्रदान करता है।
  • डाटा का अन्य सेट नासा द्वारा उत्पन्न किया गया है।इसका उपयोग दुनिया के विभिन्न हिस्सों में स्थित वैज्ञानिक समुदायों द्वारा किया जाता है।

पृष्ठभूमि

जनवरी 2019 में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने FAST को लांच किया था। FAST, VIIRS से वास्तविक समय की जानकारी का उपयोग करके भारत में जंगल की आग की निगरानी करता है। FAST का अर्थ Fire Alert System है।

Originally written on April 21, 2021 and last modified on April 21, 2021.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *