वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरदाना (Rohit Sardana) का निधन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरदाना (Rohit Sardana) का निधन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरदाना (Rohit Sardana) का हाल ही में निधन हो गया है। रोहित सरदाना को मौजूदा समय में देश के सबसे बेहतरीन व तेज़-तर्रार पत्रकारों में से एक माना जाता था। उनके निधन पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व गृह मंत्री ने शोक व्यक्त किया है। वे वर्तमान में आजतक में काम कर रहे थे, उन्हें आजतक पर ‘दंगल’ (Dangal) नामक शो के लिए जाना जाता है। पहले वे ‘ताल ठोक के’ (Taal Thok Ke) कार्यक्रम को होस्ट करते थे।

मुख्य बिंदु

रोहित सरदाना कोविड-19 से संक्रमित थे। समाचार रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका निधन हृदय गति रूकने से हुआ। रोहित सरदाना पहले जी न्यूज़ में कार्यरत्त थे, 2017 में उन्होंने आजतक के साथ काम शुरू किया था। रोहित सरदाना को विभिन्न मुद्दों पर चर्चा-बहस आयोजित करने के लिए जाना जाता था।

रोहित सरदाना

रोहित सरदाना एक एंकर व पत्रकार थे। उन्हें ‘दंगल’ और ‘ताल ठोक के’ जैसे वाद-विवाद कार्यक्रमों के लिए जाना जाता था। रोहित सरदाना ने 2003 से 2004 के बीच सहारा समय में असिस्टेंट प्रोडूसर के रूप में कार्य किया। 2004 में वे जी न्यूज़ से जुड़े, वे 2017 तक जी न्यूज़ के साथ रहे। उसके बाद वे आजतक में शामिल हुए थे।

Originally written on April 30, 2021 and last modified on April 30, 2021.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *