वंदे भारत मिशन के तहत दुनिया भर से 67.5 लाख से अधिक लोगों को वापस लाया गया

केंद्र सरकार ने कहा है कि वंदे भारत मिशन (Vande Bharat Mission) के तहत अब तक 67.5 लाख से अधिक लोगों को दुनिया भर से वापस लाया गया है।

मुख्य बिंदु

विदेश में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए भारत ने पिछले साल 7 मई से दुनिया के सबसे बड़े निकासी अभियानों में से एक की शुरुआत की। शुरू  में, एयर इंडिया और इसकी सहायक एयर इंडिया एक्सप्रेस ने इस काम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

बाद में, अन्य एयर कैरियर को इस कार्यक्रम में भाग लेने की अनुमति दी गई।  हवाई निकासी के अलावा समुद्री जहाजों का उपयोग भी भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए किया गया था। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी ने एक ट्वीट में कहा कि वंदे भारत सिर्फ एक मिशन नहीं है जो असहाय और संकटग्रस्त नागरिकों को वापस लाए बल्कि यह आशा और खुशी का मिशन भी है।

विदेशों में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए भारत सरकार द्वारा वंदे भारत मिशन शुरू किया गया था।

Originally written on March 22, 2021 and last modified on March 22, 2021.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *