लौजैन अल-हथलौल कौन हैं?
लौजैन अल-हथलौल सऊदी अरब की एक प्रमुख महिला अधिकार कार्यकर्ता हैं। वह महिलाओं के ड्राइविंग पर प्रतिबंध हटाने के लिए प्रयासों के लिए जानी जाती हैं। वह महिलाओं के लिए विलायाह प्रथायानी पुरुष संरक्षकता प्रणाली को हटाने के आंदोलन में उनकी भूमिका के लिए भी जानी जाती हैं। उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा के खतरे के आरोप में देश के आतंकवाद विरोधी कानूनों के तहत जेल में डाल दिया गया है। दुनिया भर के मानवाधिकार कार्यकर्ताओं द्वारा उनकी गिरफ्तारी और सजा की आलोचना की जा रही है।
Originally written on
January 20, 2021
and last modified on
January 20, 2021.