लुडविग गुटमैन (Ludwig Guttmann) कौन हैं?

हाल ही में गूगल ने लुडविग गुटमैन के सम्मान में एक डूडल जारी किया। दरअसल वे एक न्यूरोलॉजिस्ट थे, परन्तु उन्हें पैरालिम्पिक गेम्स के संस्थापक के रूप में जाना जाता है। 3 जुलाई को उनके जन्म दिवस पर गूगल ने उन्हें डूडल के माध्यम से सम्मानित किया है।
लुडविग गुटमैन (Ludwig Guttmann)
लुडविग गुटमैन का जन्म 3 जुलाई, 1899 को जर्मन साम्राज्य के प्रुशिया में हुआ था। वे एक यहूदी थे। जर्मनी में नाजियों के सत्ता में आने के बाद उन्होंने जर्मनी छोड़ कर जाना पड़ा। वे बाद में इंग्लैंड के लन्दन में बस गया जहाँ उन्होंने न्यूरोलॉजी से सम्बंधित अपना शोध कार्य जारी रखा। वे 1945 में ब्रिटेन ने नागरिक बन गये। उन्होंने 29 जुलाई, 1948 को लन्दन ओलिंपिक की शुरुआत के साथ ही दिव्यांग सैनिकों के पहले स्टोक मेंडविले गेम्स का आयोजन किया। बाद में यही खेल पैरालिम्पिक गेम्स बने।
Originally written on
July 3, 2021
and last modified on
July 3, 2021.