रूस में शुरू हुआ वोस्तोक सैन्य अभ्यास (Vostok Military Exercise)

रूस में शुरू हुआ वोस्तोक सैन्य अभ्यास (Vostok Military Exercise)

हाल ही में, भारतीय सेना के 7/8 गोरखा राइफल्स के सैनिकों का एक दल 1-7 सितंबर 2022 तक होने वाले बहुपक्षीय सामरिक और कमांड अभ्यास वोस्तोक – 2022 में भाग लेने के लिए रूस पहुंचा।

वोस्तोक 2022 (Vostok 2022)

  • इस अभ्यास में भारत, चीन, लाओस, मंगोलिया, निकारागुआ, सीरिया और पूर्व सोवियत देशों के 50 हजार से अधिक सैनिक भाग लेंगे।
  • इस सात दिवसीय अभ्यास में भूमि, वायु और समुद्री घटक शामिल हैं। हालांकि, भारत ने समुद्री घटक से दूर रहने का फैसला किया है।
  • इस अभ्यास के दौरान हमले और रक्षा दोनों के संयुक्त अभ्यास होंगे। इस अभ्यास में पांच हजार से ज्यादा तरह के हथियारों का इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें 140 लड़ाकू विमान, 60 युद्धपोत, गनबोट और संबद्ध जहाज शामिल होंगे।
  • व्लादिवोस्तोक में रूस के पूर्वी सैन्य जिले (थिएटर कमांड) और प्रशांत-बेड़े के तत्वावधान में एक सप्ताह तक चलने वाले अभ्यास का आयोजन किया गया है।
  • व्लादिवोस्तोक रूस के सुदूर पूर्व में जापान सागर पर स्थित है। ऐसे में जापान ने इस सैन्य अभ्यास का विरोध जताया है।
  • वहीं अमेरिका ने भी इस सैन्य अभ्यास में शामिल होने वाले हर देश को लेकर चिंता जाहिर की है, क्योंकि रूस यूक्रेन में युद्ध लड़ रहा है। अमेरिका ने कहा है कि रूस के साथ किसी भी देश का सैन्य अभ्यास चिंता का विषय है।
Originally written on September 3, 2022 and last modified on September 3, 2022.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *