रूस भारत को 21 MIG-29 लड़ाकू विमान की आपूर्ति करेगा
वर्ष 2020 में, भारतीय वायु सेना को रूस से 12 सु-30 MKI के अलावा 21 मिग-29 लड़ाकू जेट विमानों की खरीद के लिए रक्षा मंत्रालय से मंजूरी मिली थी। हाल ही में आई खबरों में रूस की फ़ेडरल सर्विस फ़ॉर मिलिट्री-टेक्निकल कोऑपरेशन के एक प्रवक्ता ने कहा है कि रूस भारत को 21 मिग-29 लड़ाकू विमानों की आपूर्ति करेगा।
मुख्य बिंदु
- भारतीय वायु सेना (IAF) ने भारत सरकार से रूस से नए लड़ाकू विमान खरीदने करने का आग्रह किया था जिसमें 12 सुखोई MKI और 21 मिग -29 शामिल हैं।
- भारतीय वायुसेना द्वारा मिग-29 लड़ाकू विमानों के एयरफ्रेम की जांच के लिए अध्ययन किया गया है।
- वर्तमान में, वायु सेना के पास मिग-29 के तीन स्क्वाड्रन हैं जो नियमित रूप से अपग्रेड होते हैं और विभिन्न वायु रक्षा भूमिकाओं के लिए विश्वसनीय हैं।
मिग 29
सोवियत संघ द्वारा डिजाइन किया गया मिकोयान मिग-29 एक ट्विन इंजन वाला लड़ाकू विमान है। इसे 1970 के दशक के दौरान सुखोई Su-27 के साथ, F-16 फाइटिंग फाल्कन और F-15 ईगल जैसे अमेरिकी लड़ाकू विमानों का मुकाबला करने के लिए विकसित किया गया था। 1982 में, मिग-29 ने सोवियत वायु सेना के लिए सेवा में प्रवेश किया। यह विमान हवा से सतह पर मार करने वाली मिसाइलों और कई अन्य युद्ध सामग्री से लैस है।
Originally written on
July 22, 2021
and last modified on
July 22, 2021.