रूपपुर परमाणु ऊर्जा संयंत्र : मुख्य बिंदु

रूपपुर परमाणु ऊर्जा संयंत्र : मुख्य बिंदु

हाल ही में, भारत ने बांग्लादेश के साथ एक समझौता किया जहां भारतीय कंपनियां बांग्लादेश रूपपुर परमाणु ऊर्जा संयंत्र (Rooppur Nuclear Power Plant) की ट्रांसमिशन लाइनों का विकास करेंगी। रूपपुर परमाणु ऊर्जा संयंत्र के बारे में कुछ महत्वपूर्ण तथ्य इस प्रकार हैं :

  1. यह बांग्लादेश में एक निर्माणाधीन 4 GWe परमाणु ऊर्जा संयंत्र है।
  2. इसका निर्माण बांग्लादेश के पाबना जिले के पद्मा नदी के किनारे रूपपुर में किया जा रहा है।
  3. इस प्लांट की दो इकाइयाँ हैं जिनके क्रमशः 2022 और 2024 में पूरा होने की उम्मीद है। प्रत्येक इकाई 1200MW बिजली का उत्पादन करेगी।
  4. यह बांग्लादेश का पहला परमाणु ऊर्जा संयंत्र होगा।
  5. रूपपुर परियोजना तीसरे देशों में परमाणु ऊर्जा परियोजनाओं को शुरू करने के लिए भारत-रूस समझौते के तहत पहली पहल है।
  6. मार्च 2018 में त्रिपक्षीय मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) पर रूस, बांग्लादेश और भारत के बीच रूपपुर परमाणु ऊर्जा परियोजना के लिए हस्ताक्षर किए गए थे।
  7. इसका निर्माण रूसी Rosatom State Atomic Energy Corporation द्वारा किया जायेगा।
  8. जून 2018 में हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड (HCC) को रूपपुर परमाणु ऊर्जा संयंत्र के लिए अनुबंध दिया गया था।
  9. यह पहली बार होगा जब कोई भारतीय कंपनी देश के बाहर किसी भी परमाणु परियोजना में शामिल होगी। चूंकि भारत एक परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (NSG) का सदस्य नहीं है, इसलिए वह परमाणु ऊर्जा रिएक्टरों के निर्माण में सीधे भाग नहीं ले सकता है।
Originally written on March 30, 2021 and last modified on March 30, 2021.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *