रिलायंस जिओ ने ‘डिजिटल उड़ान” के लिए किस सोशल मीडिया प्लेटफार्म के साथ समझौता किया है?

उत्तर – फेसबुक

रिलायंस जिओ ने देश भर में डिजिटल साक्षरता अभियान चलाने का निर्णय लिया है, इस अभियान को  “डिजिटल उड़ान” नाम दिया गया है, इस अभियान के लिए जिओ ने फेसबुक के साथ मिलकर कार्य करने का निर्णय लिया है। यह अभियान पहली बार इन्टरनेट इस्तेमाल करने वाले लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से चलाया जायेगा। इस अभियान के तहत जिओ प्रत्येक शनिवार को इन्टरनेट सुरक्षा, फेसबुक के उपयोग, जिओ फ़ोन में 4G VoLTE के फीचर के बारे में लोगों को अवगत करवाएगा। यह डिजिटल साक्षरता अभियान 10 क्षेत्रीय भाषाओँ में चलाया जायेगा। शुरू में इस अभियान का संचालन 13 राज्यों के 200 स्थानों में किया जायेगा। बाद में इस अभियान का प्रसार 7000 से अधिक स्थानों तक किया जायेगा।

Originally written on July 8, 2019 and last modified on July 8, 2019.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *