राष्ट्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण संस्थान का मुख्यालय कहाँ पर स्थित है?

उत्तर – नई दिल्ली

हर्षद पांडुरंग ठाकुर को राष्ट्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण संस्थान का निर्देशक नियुक्त किया गया, यह निर्णय प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की नियुक्ति समिति द्वारा लिया गया। उनकी नियुक्ति प्रत्यक्ष नियुक्ति के आधार पर पांच वर्ष के लिए की गयी है। इससे पहले वे टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ़ सोशल साइंसेज, मुंबई में प्रोफेसर थे।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण संस्थान (NIHFW)

यह केन्द्रीय स्वास्थ्य व परिवार मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त संगठन है। यह देश में स्वास्थ्य व परिवार कल्याण को बढ़ावा देने के लिए देश का सर्वोच्च तकनीकी संस्थान व थिंक टैंक है। इसकी स्थापना 1977 में राष्ट्रीय परिवार नियोजन संस्थान (NIFP) तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रशासन व शिक्षा संस्थान (NIHAE) के विलय बाद की गयी थी। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है। यह सामुदायिक स्वास्थ्य प्रशासन, संचार विभाग, शिक्षा व प्रशिक्षण, प्रबंधन, मेडिकल केयर तथा अस्पताल प्रशासन इत्यादि के माध्यम से स्वास्थ्य व परिवार कल्याण के मुद्दों पर कार्य करता है।

Originally written on August 20, 2019 and last modified on August 20, 2019.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *