‘राष्ट्रीय समुद्री धरोहर कॉम्पेक्स’ की स्थापना देश के किस राज्य में की जायेगी?
उत्तर – गुजरात
भारत और पुर्तगाल ने हाल ही में गुजरात के लोथल में विश्व स्तरीय ‘राष्ट्रीय समुद्री धरोहर कॉम्पेक्स’ की स्थापना के लिए ज्ञापन समझौते पर हस्ताक्षर किये। इस ज्ञापन समझौते पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सौसा की उपस्थिति में हस्ताक्षर किये गये। इस काम्प्लेक्स में भारत की समृद्ध विरासत को प्रदर्शित किया जाएगा। इस दौरान भारत और पुर्तगाल ने विभिन्न क्षेत्रों में कुल 14 समझौतों पर हस्ताक्षर किये।
Originally written on
February 17, 2020
and last modified on
February 17, 2020.