राष्ट्रीय वित्तीय प्रबंधन संस्थान का नाम किस पूर्व केन्द्रीय मंत्री के नाम पर रखा गया है?
उत्तर – अरुण जेटली
भारत सरकार ने राष्ट्रीय वित्तीय प्रबंधन संस्थान, फरीदाबाद का नाम बदलकर अरुण जेटली राष्ट्रीय वित्तीय प्रबंधन संस्थान करने का निर्णय लिया है। इस संस्थान की स्थापना 1993 में केन्द्रीय वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग के अधीन की गयी थी। केन्द्रीय वित्त मंत्री राष्ट्रीय वित्तीय प्रबंधन संस्थान का अध्यक्ष होता है। यह संस्थान यूपीएससी तथा भारतीय लागत लेखा सेवा (Indian Cost Accounts Service) द्वारा भर्ती किये गये वित्त व लेखा सेवा अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान करता है।
Originally written on
February 12, 2020
and last modified on
February 12, 2020.