रावण-1 उपग्रह किस देश से सम्बंधित है?

उत्तर – श्रीलंका

दो श्रीलंकाई इंजीनियरों द्वारा निर्मित किये गये प्रथम उपग्रह ‘रावण-1’ को पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया गया है।  इसे अंतर्राष्ट्रीय अन्तरिक्ष स्टेशन से दो अन्य BIRDS 3 उपग्रहों के साथ लांच किया गया।

रावण-1

इस उपग्रह को 18 फरवरी को जाक्सा (जापानी अन्तरिक्ष एजेंसी) को सौंपा गया था, 17 अप्रैल को इसे अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन के लिए अमेरिका से सिग्नस-1 स्पेसक्राफ्ट द्वारा लांच किया गया था।

इस उपग्रह को 400 किलोमीटर की कक्षा में स्थापित किया गया है। इस उपग्रह को दो श्रीलंकाई इंजीनियरों थारिंदु दयारत्ने तथा दुलानी चमिका द्वारा विकसित किया गया है, यह दोनों इंजीनियर जापान के क्यूशू इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी में अध्ययन कर रहे हैं।

यह एक क्यूब सैटेलाइट है, इसका भार लगभग 1.05  किलोग्राम है। यह उपग्रह श्रीलंका तथा इसके आसपास के क्षेत्रों के चित्र लेगा। इस उपग्रह का न्यूनतम कार्यकाल 1.5 वर्ष है, परन्तु इस उपग्रह के पांच वर्ष तक कार्य करने की उम्मीद जताई जा रही है।

Originally written on June 20, 2019 and last modified on June 20, 2019.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *