राजस्थान में भाजपा की विधायक किरण माहेश्वरी का निधन

राजस्थान में भाजपा की विधायक किरण माहेश्वरी का निधन

भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता और राजस्थान के राजसमंद से विधायक किरण माहेश्वरी का हाल ही में गुड़गांव के एक अस्पताल में निधन हुआ। वह 59 वर्ष की थीं और वे कोरोनावायरस से संक्रमित पायी गयी थीं। वे राजसमंद से तीन बार की विधायक रह चुकी हैं। किरण माहेश्वरी का पिछले कुछ दिनों से मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था। पिछले कुछ दिनों में उनकी तबियत काफी ख़राब हो गयी थी।

मुख्य बिंदु

वह 14वीं लोकसभा में सांसद के रूप में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। 14वीं लोकसभा में उन्होंने उदयपुर का प्रतिनिधित्व किया था। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, विधानसभा अध्यक्ष सी.पी. जोशी और अन्य नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

किरण माहेश्वरी

किरण माहेश्वरी का जन्म अक्टूबर, 1961 में हुआ था। वे भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी हुई थीं। उन्होंने 2004 से 2009 के बीच लोकसभा में उदयपुर का प्रतिनिधित्व किया। परन्तु वे 15वीं लोकसभा के चुनाव हार गयीं थीं, उनके कांग्रेस पार्टी के सचिन पायलट के विरुद्ध यह चुनाव लड़ा था। इसके बाद 2013 और 2018 में उन्होंने विधानसभा के चुनाव में जीत हासिल की। कोरोनावायरस से संक्रमित होने के कारण उनका निधन 30 नवम्बर, 2020 को हुआ।

Originally written on November 30, 2020 and last modified on November 30, 2020.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *