रजनीकांत को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा

रजनीकांत को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा

महान अभिनेता सुपर स्टार रजनीकांत (Rajnikanth) को वर्ष 2019 के लिए प्रतिष्ठित दादा साहेब फाल्के पुरस्कार (Dada Saheb Phalke Award) से सम्मानित किया जाएगा। सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इसकी जानकारी दी।

रजनीकांत (Rajnikanth)

रजनीकांत का जन्म शिवाजी राव गायकवाड़ (Shivaji Rao Gaekwad) के रूप में 12 दिसंबर 1950 को बैंगलोर में हुआ था। रजनीकांत ने अपनी प्राथमिक शिक्षा बैंगलोर से प्राप्त की।  स्कूली शिक्षा पूरी होने पर, उन्हें बस कंडक्टर के रूप में बैंगलोर ट्रांसपोर्ट सर्विस में नौकरी की थी। उन्होंने मद्रास अड्यार फिल्म इंस्टीट्यूट में एक अभिनय पाठ्यक्रम शुरू करने का फैसला किया। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1975 में अपूर्व रागंगाई से की थी।
रजनीकांत ने160 से अधिक फिल्मों में काम किया है। उन्होंने बॉलीवुड, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और बंगाली जैसे अन्य भारतीय फिल्म उद्योगों में भी काम किया है। उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्म भूषण (2000) और पद्म विभूषण (2016) से सम्मानित किया गया था।

दादासाहेब फाल्के पुरस्कार  (Dadasaheb Phalke Award)

यह देश का सर्वोच्च फिल्म सम्मान है। इसे 1969 में सरकार द्वारा पेश किया गया था। इस पुरस्कार की स्थापना ‘भारतीय सिनेमा के जनक धुंडिराज गोविंद फाल्के की याद में की गई थी, जिन्हें दादासाहेब फाल्के के नाम से जाना जाता है। उन्होंने भारत की पहली फीचर फिल्म राजा हरिश्चंद्र (1913) का निर्देशन किया।

प्रथम प्राप्तकर्ता : देविका रानी

पुरस्कार : पुरस्कार में एक स्वर्ण कमल, एक शॉल और 10 लाख रुपये का नकद पुरस्कार शामिल है।

Originally written on April 1, 2021 and last modified on April 1, 2021.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *