रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ADDM प्लस को संबोधित किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ADDM प्लस को संबोधित किया

भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने हाल ही में आसियान रक्षा मंत्री बैठक प्लस (ADDM Plus) में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने 10 दिसम्बर, 2020 को अपने संबोधन में क्षेत्र में शान्ति बनाये रखने पर बल दिया।
ADDM-प्लस दक्षिण पूर्व एशिया में सुरक्षा के लिए प्रमुख मंत्रिस्तरीय प्लेटफार्म है, इस प्लेटफार्म पर आसियान देशों द्वारा सुरक्षा व सहयोग पर चर्चा की जाती है।

ADDM प्लस

ADDM प्लस आसियान देशों तथा 8 वार्ता साझेदारों के लिए सुरक्षा सुदृढ़ करने तथा शांति व विकास के लिए रक्षा सहयोग के लिए प्लेटफार्म है। इसका उद्देश्य वार्ता तथा पारदर्शिता के साथ सदस्य देशों में आपसी विश्वास को मज़बूत करना है। ADDM प्लस सम्मेलन का पहला आयोजन 2010 में वियतनाम की राजधानी हनोई में किया गया। इस सम्मेलन में रक्षा मंत्रियों ने समुद्री सुरक्षा, आतंकवादी विरोधी कारवाई, शांति मिशन तथा मानवीय सहायता जैसे मुद्दों पर सहमती प्रकट की।

आसियान

10 दक्षिण पूर्व एशियाई देशों का अंतर-सरकारी संगठन है। इसकी स्थापना 6 अगस्त 1967 को हुई थी। इसका मुख्यालय जकार्ता, इंडोनेशिया में है। इसके सदस्य देश इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड, ब्रुनेई, कंबोडिया, लाओस, म्यांमार और वियतनाम हैं।
चार्टर में आसियान के उद्देश्य के बारे में बताया गया है।सदस्य देशों की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और स्वतंत्रता को कायम रखना साथ ही विवादों का शांतिपूर्ण निपटारा हो इसके उदेश्यों में शामिल है। इसके सेक्रेट्री जनरल आसियान द्वारा पारित किए प्रस्तावों को लागू करवाने और कार्य में सहयोग प्रदान करने का काम करतें है। इनका कार्यकाल पांच वर्ष का होता है।

Originally written on December 10, 2020 and last modified on December 10, 2020.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *