रक्षा मंत्रालय ने किस देश से 16,479 लाइट मशीन गन की खरीद के लिए 880 करोड़ का अनुबंध किया?

उत्तर- इज़राइल

19 मार्च, 2020 को भारतीय सशस्त्र बलों ने इज़राइल हथियार उद्योग के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते के अनुसार भारत 880 करोड़ रुपये में 16,479 LMG (लाइट मशीन गन्स) की खरीद करेगा। लाइट मशीन गन्स का उपयोग दस्ते के स्वचालित हथियारों के रूप में किया जाता है। LMG का उपयोग सबसे पहले द्वितीय विश्व युद्ध में किया गया था। इजरायल से खरीदे जाने वाली इन लाइट मशीन गन्स का नाम ‘नेगेव’ है। नेगेव गैस संचालित एलएमजी है। यह हथियार महत्वपूर्ण है क्योंकि यह सीमावर्ती सैनिकों के आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। यह उन्हें आवश्यक युद्ध शक्ति प्रदान करेगा।

Originally written on March 22, 2020 and last modified on March 22, 2020.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *