यूरोपीय संसद का नया अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर – डेविड मारिया सासोली
इटली के डेविड मारिया सासोली को यूरोपीय संसद का अध्यक्ष चुना गया है, वे जनवरी, 2022 तक इस पद पर बने रहेंगे। वे अध्यक्ष के रूप में अंतोनियो ताजानी का स्थान लेंगे। यूरोपीय संसद का अध्यक्ष परिचर्चा तथा यूरोपीय संसद की गतिविधियों की अध्यक्षता करता है। यूरोपीय संघ के कानून तथा बजट को लागू करने के लिए अध्यक्ष की मंज़ूरी आवश्यक होती है।
Originally written on
July 13, 2019
and last modified on
July 13, 2019.