युगांडा के जनरल ईदी अमीन ने सत्ता पर कब्जा कब किया था?

युगांडा के जनरल ईदी अमीन ने सत्ता पर कब्जा 25 जनवरी 1971 में युगांडा के राष्ट्रपति मिल्टन ओबोटे को अपदस्थ कर किया था| ओबोटे जब सिंगापुर में राष्ट्रमंडल देशों के सम्मेलन में हिस्सा लेने गए थे, उसी दौरान जनरल ने सैनिक तख्तापलट कर दिया था। युगांडा के सैनिकों ने एंटेबे एयरपोर्ट पर कब्जा कर लिया। राजधानी कंपाला की सड़कों पर टैंक और सैनिकों ने कब्जा जमाते हुए राष्ट्रपति आवास को घेर लिया। सभी प्रमुख सड़कें ब्लॉक कर दी गईं। डॉक्टर ओबोटे 1962 में देश के पहले प्रधानमंत्री बने थे। उस समय सर एडवर्ड मुतेसा राष्ट्रपति बने। चार साल बाद ओबोटे ने उन्हें हटाकर संविधान में परिवर्तन किया और खुद राष्ट्रपति बन गए थे।

Originally written on April 29, 2018 and last modified on April 29, 2018.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *