युकिया अमानो का हाल ही में निधन हुआ, वे किस अंतर्राष्ट्रीय संगठन के प्रमुख थे?

उत्तर – अंतर्राष्ट्रीय परमाणु उर्जा एजेंसी

अंतर्राष्ट्रीय परमाणु उर्जा एजेंसी (IAEA) के प्रमुख युकिया अमानो का निधन हो गया है, वे  2009 से IAEA के प्रमुख थे।

युकिया अमानो

युकिया अमानो एक जापानी राजनयिक थे, वे अंतर्राष्ट्रीय परमाणु उर्जा एजेंसी (IAEA) के महानिदेशक थे। उनका जन्म 9 मई, 1947 को जापान का युगावारा में हुआ था। उन्होंने विएन्तिआने, वाशिंगटन तथा ब्रुसेल्स में जापानी दूतावास में कार्य किया। वे लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी से जुड़े हुए थे। उनका निधन 18 जुलाई, 2019 को हुआ, उनकी मृत्यु की घोषणा IAEA द्वारा 22 जुलाई, 2019 को की गयी।

अंतर्राष्ट्रीय परमाणु उर्जा एजेंसी (IAEA)

यह एक अंतर्राष्ट्रीय संस्था है, इसका उद्देश्य परमाणु उर्जा के शांतिप्रिय कार्यों के लिए उपयोग को बढ़ावा देना है। इसकी स्थापना 1957 में एक स्वायत्त संस्था के रूप में की गयी थी। इसका मुख्यालय ऑस्ट्रिया की राजधानी विएना में स्थित है। यह अंतर्राष्ट्रीय परमाणु उर्जा के लिए वाचडॉग के रूप में कार्य करती है। हालांकि यह संयुक्त राष्ट्र से स्वतंत्र है परन्तु यह संयुक्त राष्ट्र महासभा और सुरक्षा परिषद् को अपनी रिपोर्ट देती है।

Originally written on July 24, 2019 and last modified on July 24, 2019.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *