मोहम्मद बाजी का हाल ही में निधन हुआ, वे किस राज्य के स्वतंत्रता सेनानी थे?

उत्तर  – ओडिशा

मोहम्मद बाजी एक प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी थे, उनका निधन ओडिशा के नबरंगपुर में हुआ। उनका जन्म 20 जनवरी, 1917 को हुआ था। वे जनजातीय नागरिक अधिकारों के कार्यकार्त लक्ष्मण नायक के करीबी थे। वे 1936 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हुए थे। उन्होंने भारत छोडो आन्दोलन में सक्रीय रूप से हिस्सा लिया था। उन्होंने लगभग पांच वर्ष जेल में व्यतीत किये, उन्हें 25 जून, 1947 को जेल से रिहा किया गया था। स्वतंत्रता संग्राम के बाद मोहम्मद बाजी ने सर्वोदय आन्दोलन में हिस्सा लिया। वे उत्कल गाँधी स्मारक निधि के चेयरमैन थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *