मुकेश अम्बानी को पछाड़कर चीन के झोंग शानशान बने एशिया के सबसे धनी व्यक्ति

मुकेश अम्बानी को पछाड़कर चीन के झोंग शानशान बने एशिया के सबसे धनी व्यक्ति

चीन के उद्योगपति झोंग शानशान भारत के मुकेश अम्बानी को पछाड़ कर एशियाई के सबसे धनी व्यक्ति बने गये हैं। झोंग शानशान चीन की सबसे बड़ी पेय कंपनी नोंगफू स्प्रिंग (Nongfu Spring) के संस्थापक और अध्यक्ष हैं। नोंगफू स्प्रिंग कंपनी बोतलबंद पानी प्रदान करती है।

मुख्य बिंदु

हाल ही में ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स जारी किया गया था। इस इंडेक्स में विश्व के 500 सबसे धनी लोगों की सूची जारी की गयी है। इस सूचकांक के अनुसार, झोंग शानशान 10वे  सबसे अमीर अरबपति हैं, जबकि मुकेश अंबानी 11वें स्थान पर फिसल गये हैं। फिलहाल, झोंग शानशान की कुल संपत्ति 77.8 बिलियन डॉलर है। पिछले साल उनकी संपत्ति 70.9 बिलियन डॉलर थी।

वर्तमान में मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति $76.7 बिलियन डॉलर है। मौजूदा समय में अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। बेजोस के पीछे दूसरे स्थान पर टेस्ला और स्पेस एक्स के एलोन मस्क हैं, जबकि तीसरे स्थान पर माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स हैं।

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स

इस सूचकांक के द्वारा दुनिया के सबसे अमीर 500 लोगों की दैनिक रैंकिंग में परिवर्तन किये जाते हैं। इसकी शुरुआत वर्ष 2012 में हुई थी। शुरुआत में, केवल 20 सबसे अमीर व्यक्तियों की रैंकिंग को ट्रैक किया जाता था, अब इसमें दुनिया के 500 सबसे अमीर लोगों को ट्रैक किया जाता है।

Originally written on January 2, 2021 and last modified on January 2, 2021.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *