मार्गरिटा हैक (Margherita Hack) कौन हैं?

मार्गरिटा हैक (Margherita Hack) कौन हैं?

हाल ही में गूगल ने इतालवी खगोलशास्त्री मार्गरिटा हैक के 99वें जन्मदिन पर उनके सम्मान एक डूडल बनाया। गौरतलब है कि ‘8558 हैक’ खुद्रग्रह का नाम मार्गरिटा हैक के नाम  पर रखा गया है।

मार्गरिटा हैक

मार्गरिटा हैक का जन्म 12 जून, 1922 को इटली के फ्लोरेंस में हुआ था। उन्होंने 1945 में यूनिवर्सिटी ऑफ़ फ्लोरेंस से भौतिक शास्त्र स्नातक की पढ़ाई की। वे 1964 से लेकर 1 नवम्बर, 1992 तक त्रिएस्ते विश्विद्यालय में खगोलशास्त्र की प्रोफेसर रहीं। वे  Trieste Astronomical Observatory की पहली इटालियन महिला प्रशासक भी रहीं। वे 1985 से 1991 तक  त्रिएस्ते विश्विद्यालय में खगोलविज्ञान विभाग की निदेशक भी रहीं।

वर्ष 1978 में मार्गरिटा हैक ने L’Astronomia  नामक पत्रिका शुरू की, जो पहली बार नवम्बर, 1979 में प्रकाशित हुई।

अपने जीवनकाल में उन्होंने कई अमेरिकी और यूरोपीय वेधशालाओं में कार्य किया, इसके अलावा वे NASA और ESA के वर्किंग ग्रुप्स की सदस्य भी रहीं। उन्होंने कई अंतर्राष्ट्रीय पत्रिकाओं में शोध पत्र भी प्रकाशित किये। 1994 में उन्हें Targa Giuseppe Piazzi पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जबकि 1995 में उन्हें  Cortina Ulisse Prize से सम्मानित किया गया।

 

Originally written on June 12, 2021 and last modified on June 12, 2021.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *