माना पटेल (Maana Patel) बनी टोक्यो 2020 ओलंपिक क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला तैराक

माना पटेल (Maana Patel) बनी टोक्यो 2020 ओलंपिक क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला तैराक

माना पटेल (Maana Patel) टोक्यो ओलंपिक 2021 के लिए क्वालीफाई करने वाली भारत की पहली महिला और केवल तीसरी तैराक बन गई हैं।

मुख्य बिंदु

  • माना पटेल ओलंपिक के अलावा श्रीहरि नटराज और साजन प्रकाश ने भी ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है।
  • वह अहमदाबाद की 21 वर्षीय बैकस्ट्रोक तैराक हैं, जिन्होंने राष्ट्रीय खेलों में 50 मीटर बैकस्ट्रोक और 200 मीटर बैकस्ट्रोक में स्वर्ण पदक जीते हैं।
  • उन्होंने 60वें राष्ट्रीय स्कूल खेलों (2015) में 100 मीटर बैकस्ट्रोक में भी स्वर्ण पदक जीता थाऔर बैकस्ट्रोक में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा था।
  • उन्हें 2015 में ओलंपिक गोल्ड क्वेस्ट के लिए चुना गया था।
  • 2018 में, उन्होंने 72वीं सीनियर नेशनल एक्वाटिक चैंपियनशिप में तीन स्वर्ण पदक हासिल किए।

माना  पटेल (Maana Patel)

उनका जन्म 18 मार्च 2000 को हुआ था। वह अहमदाबाद, गुजरात की एक बैकस्ट्रोक तैराक हैं। 13 साल की उम्र में उन्होंने हैदराबाद में 40वीं जूनियर नेशनल एक्वेटिक्स चैंपियनशिप में 200 मीटर बैकस्ट्रोक में 2:23.41 सेकेंड का समय निकाला था। 2019 में, उन्होंने 10वीं एशियाई आयु-समूह चैंपियनशिप, बैंगलोर में छह पदक (1 स्वर्ण, 4 रजत, 1 कांस्य) जीते।

2020 ग्रीष्मकालीन या टोक्यो ओलंपिक

यह इवेंट 23 जुलाई से 8 अगस्त, 2021 तक जापान के टोक्यो में आयोजित किये जायेंगे। यह मूल रूप से यह 24 जुलाई से 9 अगस्त 2020 तक निर्धारित किया गया था। लेकिन कोविड-19 महामारी के बीच इसे पहली बार स्थगित और पुनर्निर्धारित किया गया। टोक्यो दो बार ग्रीष्मकालीन खेलों की मेजबानी करने वाला एशिया का पहला शहर बन गया है।

Originally written on July 3, 2021 and last modified on July 3, 2021.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *