माइक्रो इरिगेशन फंड क्या है?
कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने सूक्ष्म सिंचाई को बढ़ावा देने के लिए 2018-19 में नाबार्ड के तहत एक माइक्रो इरिगेशन फंड (MIF) बनाया था। प्रधान मंत्री कृषि सिचाई योजना के तहत किसानों द्वारा माइक्रो इरिगेशन को अपनाने में राज्यों की सहायता के लिए 5,000 करोड़ रुपये के कोष के साथ इसे बनाया गया था। केंद्र राज्यों को MIF के तहत ऋण पर 3% ब्याज उपदान प्रदान करता है। हाल के बजट में 5,000 करोड़ रुपये के साथ प्रारंभिक कॉर्पस को दोगुना करने का प्रस्ताव किया गया है।
Originally written on
February 17, 2021
and last modified on
February 17, 2021.