महान अभिनेता दिलीप कुमार (Dilip Kumar) का निधन

महान अभिनेता दिलीप कुमार (Dilip Kumar) का निधन

महान अभिनेता दिलीप कुमार का आज लंबी बीमारी के बाद आज मुंबई में निधन हो गया। वह 98 वर्ष के थे। अभिनेता को सांस लेने में तकलीफ के बाद पिछले बुधवार को शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन पर पीएम मोदी समेत देश के गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त किया है।

दिलीप कुमार  (Dilip Kumar)

दिलीप कुमार का वास्तविक नाम मोहम्मद युसूफ खान था। उनका जन्म 11 दिसम्बर, 1922 को ब्रिटिश भारत के पेशावर में हुआ था। दिलीप कुमार ने अपना हिंदी फिल्म डेब्यू 1944 में फिल्म ‘ज्वार भाटा’ से किया था। छह दशक से अधिक के करियर में, दिलीप कुमार ने ‘मुगल-ए-आजम’, ‘नया दौर’, ‘बाबुल’, ‘दीदार’, ‘मधुमती’, ‘देवदास’, ‘गंगा जमुना’, जैसी कई हिट फिल्में दीं। विभिन्न फिल्मों में दिलीप कुमार के चित्रण ने उन्हें ‘ट्रेजेडी किंग’ का खिताब दिलाया।

भारतीय सिनेमा में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें 1991 में प्रतिष्ठित पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। आंध्र प्रदेश सरकार ने कुमार को 1997 में एनटीआर राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया। पाकिस्तान सरकार ने दिलीप कुमार को 1998 में पाकिस्तान के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार निशान-ए-इम्तियाज से सम्मानित किया। वर्ष 2015 में उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

Originally written on July 7, 2021 and last modified on July 7, 2021.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *