मध्य प्रदेश के किस स्थान को हाल ही में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल की संभावित सूची में शामिल किया गया है?
उत्तर – ओरछा
मध्य प्रदेश के ओरछा नामक शहर की वास्तुकला धरोहर को यूनेस्को की संभावित विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल किया गया है, इसके लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा एक प्रस्ताव यूनेस्को को भेजा गया था। नियमों के अनुसार यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल के लिए पहले किसी धरोहर अथवा इतिहास ईमारत को संभावित सूची में होना चाहिए। संभावित सूची में शामिल होने के बाद यूनेस्को को एक और प्रस्ताव भेजा जाता है।
ओरछा शहर मध्य प्रदेश में निवारी जिले में बेतवा नदी के किनारे पर बसा हुआ है। इस नगर का निर्माण बुन्देल राजवंश के राजा रूद्र प्रताप सिंह द्वारा 16वीं शताब्दी में किया गया था। यह प्राचीन नगर चतुर्भुज मंदिर, ओरछा फोर्ट काम्प्लेक्स, राजा महल इत्यादि के लिए प्रसिद्ध है।
Originally written on
May 29, 2019
and last modified on
May 29, 2019.