मणिपुर के थंगजाम धबली सिंह को ‘ऑर्डर ऑफ़ राइजिंग सन’ से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार किस देश से सम्बंधित है?
उत्तर – जापान
मणिपुर के एक चिकित्सक और मणिपुर टूरिज्म फ़ोरम (MTF) के संस्थापक थंगजाम धबली सिंह को जापान द्वारा ‘ऑर्डर ऑफ़ राइजिंग सन – गोल्ड एंड सिल्वर रेज़’ से सम्मानित किया गया। उन्हें भारत में जापान की बेहतर समझ को बढ़ावा देने और दोनों देशों के बीच संबंधों को गहरा करने के लिए चुना गया था। यह पुरस्कार 1875 में जापानी सम्राट मीजी द्वारा गठित किया गया था। यह उन लोगों को सम्मानित किया जाता है जो जापानी संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण और अंतर्राष्ट्रीय संबंधों को बढ़ावा देने में योगदान करते हैं।
Originally written on
May 2, 2020
and last modified on
May 2, 2020.