मई 2020 तक, कितने राज्यों को ‘एक राष्ट्र, एक राशन कार्ड’ योजना के साथ एकीकृत किया गया है?
उत्तर – 17
1 मई, 2020 को उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने “वन नेशन वन राशन कार्ड” के तहत पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के एकीकरण को मंजूरी दी। इन राज्यों में पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, दादरा व नगर हवेली, दमन व दीव और हिमाचल प्रदेश शामिल हैं। इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिलाकर, लगभग 60 करोड़ लाभार्थियों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जोड़ा जायेगा। पहले से ही क्लस्टर में 12 और राज्य हैं। इन राज्यों में मध्य प्रदेश, केरल, झारखंड, आंध्र प्रदेश, गुजरात, गोवा, हरियाणा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलंगाना, राजस्थान और त्रिपुरा शामिल हैं।
        
        Originally written on 
        May 5, 2020 
        and last modified on 
        May 5, 2020.     
 	  
	  
                
