मंगल पर जीवन के संकेत? NASA के रोवर को चौंकाने वाले सुराग मिले

अंतरिक्ष विज्ञान में एक नई और रोमांचक खोज ने पृथ्वी से परे जीवन की संभावना पर फिर से ध्यान केंद्रित कर दिया है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने घोषणा की है कि उसके पर्सेवरेंस (Perseverance) रोवर को मंगल ग्रह की सतह पर संभावित “बायोसिग्नेचर” मिले हैं — यानी ऐसे रासायनिक और संरचनात्मक संकेत जो कभी जीवन की उपस्थिति का प्रमाण हो सकते हैं।
चैयावा फॉल्स: मंगल की सतह पर मिले जीवन के संभावित निशान
फरवरी 2021 से मंगल की सतह पर कार्यरत पर्सेवरेंस रोवर को पिछले वर्ष अपने रूट पर “Cheyava Falls” नामक एक चट्टान मिली, जिसमें कुछ विशेष रासायनिक तत्व और संरचनाएं पाई गईं। इनमें शामिल हैं:
- क्ले (मिट्टी) और सिल्ट — पृथ्वी पर ये सूक्ष्म जीवों के अवशेषों को संरक्षित रखने में सक्षम होते हैं।
- ऑर्गेनिक कार्बन, सल्फर, फास्फोरस और ऑक्सीकृत आयरन (जंग) — ये तत्व पृथ्वी पर सूक्ष्म जीवन की उपस्थिति में आमतौर पर पाए जाते हैं।
- संरचनात्मक पैटर्न जो सूक्ष्मजीवों द्वारा ऊर्जा उत्पादन के लिए इलेक्ट्रॉन ट्रांसफर से उत्पन्न हो सकते हैं।
नासा ने कहा कि ये सभी संकेत किसी माइक्रोबियल जीवन द्वारा उत्पन्न हो सकते हैं, लेकिन यह भी संभव है कि ये पूरी तरह गैर-जीववैज्ञानिक प्रक्रियाओं (abiotic processes) से बने हों।
खबर से जुड़े जीके तथ्य
- पर्सेवरेंस रोवर ने मंगल की सतह से अब तक 30 से अधिक सैंपल एकत्र किए हैं।
- Cheyava Falls चट्टान से निकाले गए नमूने में बायोसिग्नेचर के संकेत मिले हैं, लेकिन यह अंतिम प्रमाण नहीं है।
- बायोसिग्नेचर शब्द उन रासायनिक या भौतिक विशेषताओं के लिए प्रयोग होता है जो जीववैज्ञानिक स्रोत से उत्पन्न हो सकते हैं।
- मंगल पर भविष्य में सैंपल रिटर्न मिशन के ज़रिए इन नमूनों को पृथ्वी पर लाने की योजना है, लेकिन वर्तमान में बजट संकट के चलते इसमें देरी हो रही है।
Originally written on
September 13, 2025
and last modified on
September 13, 2025.