भारत में राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 7 अगस्त

प्रतिवर्ष 7 अगस्त को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाया जाता है, इस वर्ष राष्ट्रीय हथकरघा दिवस का पांचवां संस्करण मनाया जा रहा है। इस अवसर पर केन्द्रीय कपड़ा  व बाल विकास मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी नई दिल्ली के विज्ञान भवन में एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगी।

राष्ट्रीय हथकरघा उद्योग

इसका उद्देश्य भारत में हथकरघा कारीगरों को सम्मानित करना है तथा देश देश के हथकरघा उद्योग पर प्रकाश डालना है। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के द्वारा भारत के सामाजिक-आर्थिक विकास पर हथकरघा उद्योग के योगदान तथा कारीगरों की आय में वृद्धि किये जाने पर फोकस किया जायेगा।

राष्ट्रीय हथकरघा उद्योग 2019

राष्ट्रीय हथकरघा उद्योग 2019 के मुख्य कार्यक्रम का आयोजन ओडिशा के भुबनेश्वर में किया जायेगा, इसका उद्देश्य महिलाओं तथा बालिकाओं का सशक्तिकरण सुनिश्चित करना है। हथकरघा क्षेत्र में भुबनेश्वर की काफी समृद्ध परंपरा है, भारत में हथकरघा कारीगरों की 50% से अधिक जनसँख्या पूर्व तथा उत्तर-पूर्व में निवास करती है, इसमें अधिकतर महिलाएं शामिल हैं।

Originally written on August 8, 2019 and last modified on August 8, 2019.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *