भारत में राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस कब मनाया जाता है?

प्रतिवर्ष 21 अप्रैल को सिविल सेवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर प्रशासनिक सुधार तथा जन शिकायत विभाग द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस बार आम चुनावों के कारण किसी कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया है।
मुख्य बिंदु
इस दिवस के अवसर पर सिविल सर्वेन्ट्स स्वयं को पुनः नागरिकों की सेवा के कार्य में समर्पित करते हैं तथा जन सेवा के कार्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हैं। इस दिवस के अवसर पर “सार्वजनिक प्रशासन में प्रधानमंत्री उत्कृष्ठता अवार्ड” तीन श्रेणियों में प्रदान किया जाता है। इन अवार्ड की स्थापना वर्ष 2006 में हुई थी। इस पुरस्कारों का उद्देश्य केन्द्रीय तथा राज्य सरकारों के सिविल सर्वेन्ट्स द्वारा किये गये बेहतरीन कार्य को सम्मानित करना है। इसी दिन 1947 में सरदार वल्लभ भाई पटेल ने आल इंडिया एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस ट्रेनिंग स्कूल के पहले बैच के प्रोबेशनर्स को पहली बार दिल्ली के मेटकाफ़ हाउस में संबोधित किया था।

Originally written on April 29, 2018 and last modified on April 29, 2018.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *