भारत में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 1 जुलाई

समाज के प्रति डॉक्टरों के समर्पण और प्रतिबद्धता के लिए कृतज्ञता और आभार व्यक्त करने हेतु भारत भर में प्रत्येक वर्ष 1 जुलाई को ‘राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस’ मनाया जाता है। यह दिन चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉ बिधान चंद्र रॉय के सम्मान में मनाया जाता है जिनका जन्म और मृत्यु संयोगवश एक ही दिन का है।

डॉ बिधान चंद्र रॉय

डॉ रॉय का जन्म 1 जुलाई 1882 को पटना, बिहार में हुआ था और कोलकाता, पश्चिम बंगाल में 1 जुलाई 1962 को उनकी मृत्यु हुई थी। वह बहुत सम्मानित चिकित्सक और एक प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी थे तथा 1948 से 1962 में उनकी मृत्यु तक 14 साल तक वे पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री रहे। उन्हें पश्चिम बंगाल का महान वास्तुकार माना जाता था। उन्होंने पश्चिम बंगाल दुर्गापुर, बिधाननगर, अशोकनगर, कल्याणी और हबरा नामक पांच शहरों की स्थापना की थी. वे ब्रह्मो समाज के सदस्य भी थे। वह कलकत्ता विश्वविद्यालय के मेडिकल कॉलेज के छात्र थे। उन्हें 1961 में भारत रत्न, भारत का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। केंद्र सरकार ने उनकी स्मृति में डॉ बीसी रॉय राष्ट्रीय पुरस्कार की स्थापना की है. उन्होने 1928 में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के गठन और भारत की मेडिकल काउंसिल (MCI) की स्थापना में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Originally written on July 8, 2019 and last modified on July 8, 2019.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *