भारत में राष्ट्रीय इंजिनियर दिवस कब मनाया जाता है?

भारत में प्रत्येक वर्ष 15 सितम्बर को राष्ट्रीय इंजिनियर दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसे मोक्षगुन्दम विश्वेश्वरैय्या के योगदान के सम्मान में मनाया जाता है। मोक्षगुन्दम विश्वेश्वरैय्या का जन्म कर्नाटक के मुद्देनाहल्ली गाँव में 15 सितम्बर, 1861 को हुआ था। उन्होंने एक सिंचाई सिस्टम का पेटेंट बनाया और इसके फ्लडगेट के साथ पुणे के निकट खडकवासला जलाशय में स्थापित किया। इसके द्वारा जलाशय में बाढ़ के पानी का उच्चतम स्तर तक भण्डारण संभव हो सका। इस सिस्टम को उन्होंने ग्वालियर के तिगरा डैम तथा मैसूर के कृष्णराज सागर डैम में भी स्थापित किया गया। इसके कारण कृष्णराज सागर बाँध उस दौरान एशिया का सबसे बड़ा जलाशय बन गया था। मोक्षगुन्दम विश्वेश्वरैय्या को भारत में आर्थिक नियोजन में भी अग्रणी माना जाता है।

Originally written on April 29, 2018 and last modified on April 29, 2018.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *