भारत में अब तक 6 करोड़ से अधिक लोगों को लगाया गया कोरोना का टीका

भारत में अब तक 6  करोड़ से अधिक लोगों को कोविड-19 वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में लगभग 15 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 टीके की खुराक दी गई है।

गौरतलब है कि भारत ने मात्र 71 दिनों के भीतर 6 करोड़ लोगों का टीकाकरण कर दिया है।

टीकाकरण की लागत कितनी है?

  • टीकाकरण अभियान सभी 10,000 सरकारी अस्पतालों में मुफ्त चलेगा।
  • लेकिन लाभार्थी को 20,000 निजी टीकाकरण केंद्रों पर अपना टीकाकरण कराने के लिए भुगतान करना होगा।स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा अभी तक टीकों का शुल्क तय नहीं किया गया है।

कोविड-19 टीकाकरण का पहला चरण

कोविड-19 टीकाकरण अभियान का पहला चरण 16 जनवरी, 2021 को शुरू किया गया था। यह अभियान पूरे देश में 3006 टीकाकरण केंद्रों पर शुरू किया गया था। पहले चरण में केवल स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंटलाइन श्रमिकों का टीकाकरण शुरू किया गया था। चरण 1 के तहत, लगभग 1,26,71,163 लोगों को अब तक टीका की पहली खुराक दी गयी है। उनमें से, लगभग 14 लाख लोगों ने दूसरी खुराक भी प्राप्त की है। टीकाकरण अभियान में 50 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को भी शामिल किया गया है।

दूसरा चरण

  • कोविड-19 टीकाकरण के दूसरे चरण के तहत, 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को टीका लगाया जा रहा है।
  • इसके अलावा, दिशानिर्देशों के अनुसार, 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों और रोगों से पीड़ित लोगो का टीकाकरण भी किया जा रहा है।
  • लाभार्थी देश भर में 10,000 सरकारी और लगभग 20,000 निजी टीकाकरण केंद्रों पर अपना टीकाकरण करवा सकते हैं।

भारत की वैक्सीन क्षमता

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने जनवरी 2021 में कहा था कि भारत की वैक्सीन-उत्पादन क्षमता दुनिया की सबसे अच्छी संपत्ति है।

 

Originally written on March 28, 2021 and last modified on March 28, 2021.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *