भारत ने लोथल में किस देश के साथ मिलकर राष्ट्रीय समुद्री संग्रहालय की स्थापना करने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं?

उत्तर – पुर्तगाल
भारत और पुर्तगाल ने मिलकर गुजरात के लोथल में राष्ट्रीय समुद्री धरोहर संग्रहालय की स्थापना करने का निर्णय लिया है। लोथल सिन्धु घाटी सभ्यता में एक बंदरगाह नगर था।

मुख्य बिंदु

मार्च 2019 में भारत सरकार ने समुद्री संग्रहालय के लिए निर्माण के लिए ग्रांट आबंटित की थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस परियोजना के लिए आधारशिला भी रखी थी। अप्रैल, 2019 में पुर्तगाल के रक्षामंत्री जोया गोम्स क्रेविन्हो भारत की यात्रा पर आये थे। उस दौरान समुद्री संग्रहालय की स्थापना पर चर्चा की गयी थी।

भारत में बनाया जाने वाला यह संग्रहालय पुर्तगाल के लिस्बन में स्थित संग्रहालय की तर्ज़ पर बनाया जायेगा। संग्रहालय से सम्बन्धी कार्य को केन्द्रीय जहाजरानी मंत्रालय द्वारा सागरमाला के तहत किया जायेगा।

इस संग्रहालय के द्वारा भारत की समृद्ध समुद्री धरोहर को प्रदर्शित किया जायेगा। इसके द्वारा भारत की प्राचीन पोत निर्माण कला का प्रदर्शन भी किया जा सकेगा।

Originally written on June 11, 2019 and last modified on June 11, 2019.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *