भारत ने परमाणु परीक्षण कब किये थे?
भारत ने परमाणु परीक्षण 11 मई 1998 में किये थे| ये पांच परीक्षण पाकिस्तान की सीमा से महज 150 किमी दूर राजस्थान के पोकरण में किये गए थे। इनमें 45 किलोटन का एक फ्यूजन परमाणु उपकरण शामिल था। इसे हाइड्रोजन बम के नाम से जाना जाता है। इस परमाणु परीक्षण में 15 किलोटन का विखंडन (फिशन) उपकरण और 0.2 किलोटन का सहायक उपकरण शामिल था। इन परीक्षणों के बाद जापान और अमेरिका सहित प्रमुख देशों ने भारत पर विभिन्न प्रकार के प्रतिबंध लगा दिए थे। इन परमाणु परीक्षणों के बारे में अंतरराष्ट्रीय समुदाय को सूचित नहीं गया था। यह भारत का दूसरा परमाणु परीक्षण था। पहला परीक्षण, कोड नाम स्माइलिंग बुद्धा (मुस्कुराते बुद्ध), मई 1974 में आयोजित किया गया था।
Originally written on
April 29, 2018
and last modified on
April 29, 2018.