भारत-जापान एक्ट ईस्ट फोरम की बैठक आयोजित की गयी

भारत-जापान एक्ट ईस्ट फोरम की बैठक आयोजित की गयी

भारत-जापान एक्ट ईस्ट फोरम की 5वीं संयुक्त बैठक 28 जनवरी को नई दिल्ली में भारत और जापान के बीच आयोजित की गई।

मुख्य बिंदु

  • पांचवीं भारत-जापान एक्ट ईस्ट फोरम की संयुक्त बैठक नई दिल्ली में आयोजित की गई।
  • इस बैठक की अध्यक्षता भारत में जापान के राजदूत सुजुकी सातोशी और विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने की।
  • इस फोरम की बैठक ने भारत के उत्तर पूर्वी क्षेत्र में जलविद्युत, कनेक्टिविटी, सतत विकास, कौशल विकास और जल संसाधनों के दोहन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में चल रही विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
  • भारत-जापान द्विपक्षीय सहयोग के तहत चल रही विभिन्न परियोजनाओं पर भी चर्चा की गयी।
  • दोनों देशों ने एसएमई, स्वास्थ्य, बांस मूल्य श्रृंखला विकास, पर्यटन, स्मार्ट सिटी जैसे नए क्षेत्रों में सहयोग पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

एक्ट ईस्ट फोरम

एक्ट ईस्ट फोरम की स्थापना वर्ष 2017 में की गई थी। इस फोरम को स्थापित करने के लिए सितंबर 2017 में प्रधानमंत्री अबे की भारत यात्रा के दौरान समझौते पर हस्ताक्षर किए गये थे। यह फोरम भारत के उत्तर-पूर्व क्षेत्र के आर्थिक आधुनिकीकरण के लिए विशिष्ट परियोजनाओं को चिन्हित करती है, जिसमें विकासात्मक अवसंरचना, कनेक्टिविटी, संस्कृति, औद्योगिक संपर्क और खेल-संबंधी गतिविधियाँ शामिल हैं।

Originally written on January 29, 2021 and last modified on January 29, 2021.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *