भारत को किस देश द्वारा S-400 हवाई सुरक्षा मिसाइल प्रणाली प्रदान की जायेगी?
उत्तर – रूस
रूस ने 17 जनवरी, 2020 को S-400 मिसाइल का उत्पादन शुरू करने की घोषणा की। यह मिसाइलें भारत को 2025 तक डिलीवर की जायेंगी। S-400 मिसाइल रूस की S-300 मिसाइल प्रणाली का अपग्रेडेड संस्करण है। रूस के सैन्य बल द्वारा इस मिसाइल प्रणाली का उपयोग 2007 से किया जा रहा है।
इसके अलावा रूस ने मार्च, 2020 में भारत, चीन और रूस के विदेश मंत्रियों की बैठक की घोषणा भी की। इस बैठक में भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर हिस्सा लेंगे।
Originally written on
January 20, 2020
and last modified on
January 20, 2020.