भारत के पहले पर्यावरण मंत्री दिग्विजय सिंह जाला (Digvijaysinh Zala) का निधन

भारत के पहले पर्यावरण मंत्री दिग्विजय सिंह जाला (Digvijaysinh Zala) का निधन

हाल ही में पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह जाला (Digvijaysinh Zala) का निधन हो गया, वे 88 वर्ष के थे। प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्हें उनकी सामुदायिक सेवा और पर्यावरण के प्रति रुचि के लिए याद किया जाएगा।

दिग्विजय सिंह जाला (Digvijaysinh Zala)

दिग्विजय सिंह जाला भारत के पहले पर्यावरण मंत्री (India’s First Environment Minister) थे, उन्होंने इस पद पर 1982 से 1984 तक काम किया। इसके अलावा वे गुजरात के वाकानेर (Wakaner) से विधायक भी रह चुके हैं, वे 1962-67 तक वाकानेर से निर्दलीय विधायक रहे। बाद में 1967-71 तक वे स्वतंत्र पार्टी (Swatantra Party) के सदस्य रहे। बाद में वे कांग्रेस में शामल हुए और 1979 से 1989 तक दो बार सुरेंदरनगर (Surendranagar) से सांसद बने। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी (Indira Gandhi) द्वारा पर्यावरण मंत्रालय की स्थापना किये जाने के बाद वे 1982 से 1984 तक भारत के पहले पर्यावरण मंत्री बने। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र समेत कई अंतर्राष्ट्रीय मचों पर पर्यावरण सम्बन्धी मुद्दों पर भारत का प्रतिनिधित्व भी किया था।

दिग्विजय सिंह जाला को भारत में वन्यजीवन संरक्षण में उनकी भूमिका के लिए जाना जाता है, इसके अलावा उन्होंने कई राष्ट्रीय उद्यानों की घोषणा में भी योगदान दिया।

Originally written on April 4, 2021 and last modified on April 4, 2021.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *