भारत के नए रक्षा सचिव कौन हैं?

उत्तर – अजय कुमार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट नियुक्ति समिति ने अजय कुमार को रक्षा सचिव नियुक्त किये जाने को मंज़ूरी दी। वे वर्तमान में रक्षा उत्पादन विभाग में सचिव के रूप में कार्यरत्त हैं।

मुख्य बिंदु

अजय कुमार संजय मित्रा की जगह लेंगे। संजय मित्रा 1982 बैच के पश्चिम बंगाल कैडर के आईएएस अफसर हैं। संजय मित्रा ने रक्षा सचिव के रूप में दो वर्ष का कार्यकाल जून, 2019 में पूरा कर लिया है, उन्हें तीन महीने का कार्य विस्तार दिया गया था। गौरतलब है कि कैबिनेट सचिव, गृह सचिव, विदेश मामले सचिव तथा रक्षा सचिव कार्यकाल दो वर्ष का होता है।
अजय कुमार
अजय कुमार 1985 बैच के केरल कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। उनका जन्म 2 अक्टूबर, 1962 को उत्तर प्रदेश में हुआ था। उन्होंने IIT कानपूर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। वे भारत के 39वें रक्षा उत्पादन सचिव हैं।

अन्य नियुक्तियां

सुभाष चन्द्र : वे 1986 बैच के कर्नाटक कैडर के आईएएस अफसर हैं। वे रक्षा उत्पादन सचिव के रूप में अजय कुमार का स्थान लेंगे। वर्तमान में वे केन्द्रीय रक्षा मंत्रालय में विशेष सचिव के रूप में कार्यरत्त हैं।
ब्रिज कुमार अगरवाल : वे 1985 बैच के हिमाचल प्रदेश कैडर के आईएएस अफसर हैं। उन्हें लोकपाल का सचिव नियुक्त किया है। उनका रैंक तथा वेतन भारत सरकार के सचिव के समान होगा।

Originally written on August 23, 2019 and last modified on August 23, 2019.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *