भारत के किस पूर्व मुख्य न्यायधीश को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया है?
उत्तर – रंजन गोगोई
16 मार्च, 2020 को भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया। गोगोई भारत में 46 वें मुख्य न्यायाधीश थे और अपने कई ऐतिहासिक निर्णयों के लिए जाने जाते हैं। पूर्व मुख्य न्यायाधीश नवंबर, 2019 में सेवानिवृत्त हुए। अनुच्छेद 80 के खंड(3) के तहत, राष्ट्रपति के पास विशेष ज्ञान वाले व्यक्तियों को राज्य सभा के लिए मनोनीत करने की शक्तियां होती हैं। ऐसे व्यक्ति को विज्ञान, कला, साहित्य और समाज सेवा इत्यादि में विशेष ज्ञान होना चाहिए। राज्य सभा में कुल 250 सदस्य होते हैं, जिनमें से 12 सदस्य भारत के राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत किए जाते हैं।
Originally written on
March 19, 2020
and last modified on
March 19, 2020.