भारत की “वैक्सीन मैत्री” पहल : मुख्य बिंदु

वैक्सीन मैत्री पहल भारत द्वारा पड़ोसी देशों को COVID-19 टीके गिफ्ट करने के लिए शुरू की गई है। हाल ही में, श्रीलंका और बहरीन को इस पहल के तहत भारत से COVID-19 टीके प्राप्त हुए।
मुख्य बिंदु
- भारत द्वारा पड़ोसी देशों को COVID-19 टीके गिफ्ट करने के लिए वैक्सीन मैत्री पहल 20 जनवरी को शुरू की गई थी।
- श्रीलंका को “वैक्सीन मैत्री” पहल के एक भाग के रूप में भारत से 5 लाख कोविड-19 टीके मिले हैं।
- बहरीन को भी टीकों की खेप भेजी गई है।बहरीन को इस पहल के तहत 10,800 टीके मिलेंगे।
- भारत ने श्रीलंका और बहरीन से पहले पड़ोस के सात देशों को 5 मिलियन से अधिक की खुराक भेजी है।
- भारत से सहायता प्राप्त करने वाले यह 7 देश हैं- मालदीव (1,00,000 टीके), भूटान (1,50,000 टीके), नेपाल (1 मिलियन टीके), बांग्लादेश (2 मिलियन टीके), म्यांमार (5 मिलियन टीके), मॉरीशस (1,00,000 टीके), और सेशेल्स (50,000 टीके) है।
- कोविशिल्ड की वाणिज्यिक आपूर्ति मोरक्को, ब्राजील, (प्रत्येक के लिए 2 मिलियन खुराक), और बांग्लादेश (5 मिलियन खुराक) को भेजी गई है।
भारत में COVID-19 टीकाकरण
COVID-19 टीकाकरण कार्यक्रम 16 जनवरी, 2021 को भारत में दो स्वीकृत टीकों (आपातकालीन-उपयोग) – कोविशिल्ड और कोवाक्सिन के साथ शुरू हुआ। पहले चरण में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और 50 वर्ष से ऊपर के लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है।
Originally written on
January 28, 2021
and last modified on
January 28, 2021.