भारत किस देश के साथ मिलकर वरुण 2019 अभ्यास का आयोजन करेगा?

उत्तर – फ्रांस
भारत और फ्रांस के बीच मई में “वरुण नौसैनिक अभ्यास” का आयोजन किया जाएगा।
वरुण 2019
इस अभ्यास में भारत मिग-29K लड़ाकू विमानों के साथ अपने एयरक्राफ्ट कैरियर आईएनएस विक्रमादित्य का उपयोग करेगा। फ्रांस की ओर से इस अभ्यास में एयरक्राफ्ट कैरियर FNS चार्ल्स डी गॉल तथा राफेल-एम नैवेल जेट्स हिस्सा लेंगे।
इस अभ्यास में फ्रांस की ओर से FNS फोर्बिन, FNS प्रोवेंस, FNS लातूशे त्रेविल, परमाणु पनडुब्बी, FNS अमेथिस्ट, टैंकर FNS मारने इत्यादि हिस्सा ले रहे हैं। भारत की ओर से इस अभ्यास में डीजल-इलेक्ट्रिक पनडुब्बी आईएनएस शंकुल, गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर आईएनएस चेन्नई, स्टेल्थ फ्रिगेट आईएनएस तरकश, टैंकर आईएनएस दीपक, P-8I लम्बी दूरी का गश्ती एयरक्राफ्ट तथा डोर्निएर-228 विमान हिस्से ले रहे हैं। वरुण के उच्च स्तरीय नौसैनिक अभ्यास है, इसमें पनडुब्बी रोधी अभ्यास का आयोजन किया जाएगा।
भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग
भारत और फ्रांस हिन्द महासागर क्षेत्र में क्रिया-प्रधान सहयोग को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रहे हैं। फ्रांस के साथ मिलिट्री लॉजिस्टिक्स समझौते के कारण भारतीय नौसेना को हिन्द महासागर में स्थित फ़्रांसिसी अड्डों में जाने की पहुँच प्राप्त है।

Originally written on April 20, 2019 and last modified on April 20, 2019.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *