भारत का नया विदेश सचिव किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर – हर्षवर्धन श्रृंगला

अमेरिका में भारत के पूर्व राजदूत व वरिष्ठ राजनयिक हर्षवर्धन श्रृंगला को भारत का नया विदेश सचिव नियुक्त किया गया है। उन्होंने विजय गोखले का स्थान लिया है, उनका कार्यकाल दो वर्ष का होगा। हर्षवर्धन श्रृंगला 1984 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी हैं। वे पेरिस, हनोई और तेल अवीव में भारतीय मिशन में महत्वपूर्ण कार्य कर चुके हैं, उनका राजनयिक करियर 30 वर्ष से अधिक का है। इससे पहले वे बांग्लादेश में उच्चायुक्त, थाईलैंड में भारतीय राजदूत तथा UNESCAP में स्थायी भारतीय प्रतिनिधि के रूप में कार्य कर चुके हैं।

Originally written on January 31, 2020 and last modified on January 31, 2020.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *