भारतीय संसद के इतिहास में सबसे युवा सांसद कौन बने?

उत्तर – चन्द्राणी मुर्मू

चन्द्राणी मुर्मू संसद की सबसे युवा सांसद बन गयी हैं, वे 25 वर्ष की हैं। उन्हें 17वीं लोकसभा में ओडिशा के क्योंझर से चुना गया है। वे बीजू जनता दल की सदस्य हैं। उन्होंने दो बार के भाजपा सांसद अनंत नायक को 66,203 वोट से हराया। मुर्मू ने भुबनेश्वर बेस्ड इंजीनियरिंग कॉलेज से बी.टेक की है। इससे पहले देश के सबसे युवा सांसद बनने का रिकॉर्ड दुष्यंत चौटाला के नाम था, उन्होंने 16वीं लोकसभा में हरियाणा के हिसार लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था।

Originally written on June 3, 2019 and last modified on June 3, 2019.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *