भारतीय वायुसेना के किस विमान में 10% मिश्रित स्वदेशी जेट जैव इंधन का उपयोग किया गया?
उत्तर – अन्तोनोव AN-32
भारतीय वायुसेना के ए.एन. 32 विमान में स्वदेशी जेट जैव इन्धन का उपयोग किया गया, यह एक परीक्षण उड़ान थी। इस दौरान विमान ने लेह एअरपोर्ट पर सफल लैंडिंग की। इस एयरक्राफ्ट में 10% मिश्रित स्वदेशी जेट जैव इंधन का उपयोग किया गया था। ऐसा पहली बार हुआ है जब एयरक्राफ्ट के दोनों इंजनों में जेट जैव इन्धन का उपयोग किया गया। जैव इंधन का उत्पादन वनस्पति तेल, रीसायकल किये गए ग्रीज़, शैवाल और पशु वसा से किया जाता है। यह अपेक्षाकृत स्वच्छ इंधन होता है और पर्यावरण के लिए अधिक नुकसानदेह नहीं होता। इसका उपयोग जीवाश्म इंधन के स्थान पर किया जा सकता है।
Originally written on
February 3, 2020
and last modified on
February 3, 2020.