भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पिछले वर्ष भारत के पश्चिमी तट पर अरब सागर में चक्रवातों में 400% की वृद्धि हुई, पिछले वर्ष अरब सागर में कौन से पांच चक्रवात आये?

उत्तर – वायु, हिक्का, क्यार, महा तथा पवन

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की रिपोर्ट ‘Statement on Climate of India During 2019’ के अनुसार पिछले वर्ष भारत के पश्चिमी तट पर अरब सागर में चक्रवातों में 400% की वृद्धि हुई। पिछले वर्ष अरब सागर में आने वाले पांच चक्रवात वायु, हिक्का, क्यार, महा तथा पवन थे। आमतौर पर भारत के पश्चिमी तट पर वर्ष में केवल एक ही चक्रवात आता है। जबकि बंगाल की खाड़ी में वर्ष में चार चक्रवात आते हैं, परन्तु पिछले वर्ष बंगाल में खाड़ी में तीन ही चक्रवात (पबुक, फेनी, बुलबुल) आये।

Originally written on January 11, 2020 and last modified on January 11, 2020.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *